बिरनी की सरस्वती देवी की मौत संदेहास्पद परिस्थिति में हो गई। रविवार को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।घटना को लेकर दहेज हत्या का आरोप लग रहा है। महिला का शव गांव के ही एक कुएं में पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि सरस्वती देवी की शादी एक साल पहले सोनू यादव से हुई थी।बताया गया कि शादी में दान दहेज दिया गया था।लेकिन कुछ पैसा बाकी रह गया था। बताया गया कि बकाया पैसे की मांग के साथ महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इस बार उसकी हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया है। बताया गया कि महिला 8 माह की गर्भवती भी थी।हालांकि कुछ लोग इसे आत्महत्या भी बता रहे हैं।