परसन ओपी के जीतकुंडी निवासी आरती देवी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया की जीतकुंडी निवासी कुलदीप पासवान की पत्नी आरती देवी को सुसराल में हमेशा प्रताड़ित किया जा रहा था। इसका मायका सरिया के फेकरा पहरी में है। इसका दो लड़का और एक लड़की है। बताया गया की ससुराल में इसके साथ मारपीट किया जाता था। जिसको लेकर थाना में समझौता बॉन्ड भी भरवाया गया था। आरोप है कि इसे सुसराल में खाना भी नहीं दिया जाता था।यह पड़ोसी से खाना मांग कर लाती थी तो ससुराल वाले खाना फेंक देते थे और मारपीट करते थे। आरोप है कि मारपीट के दौरान ही अचानक इसकी तबीयत बिगड़ी और ईसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाने के बाद हजारीबाग ले जाने लगे। इसी बीच रास्ते में इसकी मौत हो गई। गांव वालो ने इसकी सूचना इसके मायके वालो को दी।जिसके बाद मायका पक्ष की शिकयत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।