गावां प्रखंड स्थित सेरूआ पंचायत के मनरेगा खेल मैदान में वाटर फिल्टर प्लांट निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए उसे दूसरे स्थान पर निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह खेल मैदान पूरे पंचायत के मात्र एक खेल मैदान है। इस मैदान में सामाजिक से लेकर अन्य कार्य का भी आयोजन होता है। लेकिन यहां पीएचडी विभाग द्वारा मनमानी तरीके से वाटर फिल्टर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। एक साल पूर्व इस मैदान में मनरेगा से काम भी हुआ है। ग्रामीणों ने पीएचडी विभाग के जेई से उक्त वाटर फिल्टर प्लांट को खेल जगह दूसरे स्थान पर निर्माण कराने की मांग की है।
इधर, कनीय अभियंता जहेन्द्र भगत ने कहा कि खेल मैदान में वाटर फिल्टर प्लांट निर्माण के लिए विभाग से एनओसी लिया गया है। हालांकि ग्रामीण खेल मैदान के बदले दूसरे स्थान पर जमीन उपलब्ध कराते हैं तो वहां वाटर फिल्टर प्लांट का निर्माण कराया जा सकता है। लेकिन ग्रामीणों को इसमें सहयोग करना चाहिए। क्योंकि वाटर फिल्टर प्लांट उनके हित के लिए ही बनाया जा रहा है। यदि खेल मैदान के पास प्लांट का निर्माण होगा तो वह ग्रामीणों के देखरेख में होगा।
मौके पर जितेंद्र यादव, काली यादव, राजेन्द्र यादव, महेंद्र रविदास, अयोध्या प्रसाद यादव, सुरेश रविदास, बबिता देवी, सरस्वती देवी, पूना रविदास, पवन यादव, पप्पू यादव, पंकज यादव, कौशल्या देवी समेत दर्जनों ग्रामीण विरोध किया।










