सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने मतदान करने को लेकर लोगों को जागरूक किया।यह रैली स्कूल से सिरसिया ब्लॉक तक गई।इस दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोकतांत्रिक देश में, मतदान के महत्व पर, श्रेयांश गुप्ता, सुधांशु कुमार, विशन प्रताप मुरमुर, प्राची, श्रद्धा ने अपने विचार लोगों के सामने प्रकट किया, साथ ही वृष्टि एवं नैनी निधि ने मतदान के महत्व को दर्शाते हुए संयुक्त रूप से कविता पाठ किया। छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।मौके पर प्राचार्य डॉ पी हाजरा, उप प्राचार्य योगेश शर्मा, डीएन सिन्हा एवं एस एस महापात्र आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।