भरकट्टा बिरनी में एक विवाहिता के ऊपर खौलता हुवा तेल उढेल दिया गया। बुरी तरह से झूलते हुए अवस्था में महिला को इलाज के लिए बुधवार को सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि गुलाब शाह परवीन को उसके सास ससुर ने मिलकर खौलता हुआ तेल ईसके ऊपर डाल दिया। जिससे यह बुरी तरह झुलस गई।इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि घायल महिला का विवाह आबिद मलिक के साथ करीब 8 साल पहले हुवा था।इसकी 2 बच्ची भी है।बताया गया कि बेटी होने के कारण सास ससुर और देवर उसको प्रताड़ित किया करते थे। हमेशा मारपीट करते थे। कई बार पंचायती भी हुई।इस बाबत घायल महिला ने अपने ससुर सफीक मलिक, सास हमीदा खातून और देवर नियाजुल मलिक और चचेरी गोतनी नफीसा , जूही , गुड़िया आदि पर मारपीट का आरोप लगाया।बताया गया कि घायल महिला का मायके पचम्बा थाना क्षेत्र के माथाडीह में है।
पड़ोस के लोगो द्वारा सूचना देने के बाद मायके वालों नें इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।