शहर के बरगंडा चौक स्थित विश्वनाथ मंदिर में सार्वजनिक काली मंडा समिति की ओर से शुक्रवार को भव्य महा भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का आनंद उठाया और प्रसादी को ग्रहण किया। सुबह से ही यहां भंडारे के लिए महा प्रशाद बनाया जा रहा था। दोपहर में लोगों ने मंदिर परिसर में बैठकर प्रसाद को ग्रहण किया और कई लोग प्रसाद को अपने घर परिवार के लिए भी ले गए। वही मंदिर परिसर के बाहर महाप्रसाद लेने के लिए काफी लंबी कतारें भी लगी हुई थी। इस बाबत कार्यकारिणी सदस्य नवीन सिन्हा ने बताया कि हर साल दुर्गा पूजा में प्रतिमा विसर्जन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस साल भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 5 हज़ार लोगों ने भंडारे का महाप्रसाद को ग्रहण किया। मौके पर अध्यक्ष अजय बगेड़िया, उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, सचिव प्रदीप अग्रवाल, उपसचिव दुर्गाराम, कोषाध्यक्ष भरत भूषण प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य महेश आनंद शर्मा, राजेंद्र भरतीया समेत अन्य लोग लगे हुए थे।