जन सेवा ही ईश्वर की सबसे बडी सेवा है—–प्रो विनीता कुमारी
प्रो विनीता कुमारी प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा एवं उनकी टीम समीर दीप भाजपा नगर संयोजक,ज्योति शर्मा भाजपा नगर मंत्री,अमित पासवान भाजपा नगर अध्यक्ष एस सी मोर्चा आदि ने वार्ड नं 7 एवं वार्ड नं 20 में लगभग 25- 30 जरुरतमंद महिलाओं,बुजुर्गों के बीच वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,राशन कार्ड,प्रधानमंत्री आवास आदि बनवाकर दिया जिससे लोग बहुत ही ज्यादा खुश थे।विदित हो की ,प्रो विनीता एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाकर जरुरतमंद महिलाओं बुजुर्गों की समस्याओं को सुनना एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित पेपर बनवाकर उन तक लाभ पहुंचाना आदि सेवा कार्य किया जाता रहा है।आगे भी जो लोग विधवा पेंशन ,वृद्धा पेंशन,राशन कार्ड,आवास आदि बनवाने में असमर्थ हैं हमारा प्रयास होगा कि हम उनकी समस्याओं का समाधान कर सकें।मौके पर जागो बढी़,अशोक बढी़,रतन राम,शंकर बढी़,प्रमीला देवी,रतन दुसाद,काली राम,कमला देवी,केला राय,पार्वती देवी,उर्मीला देवी,उषा देवी,भगवान पाठक,सुगिया देवी,पूष्पा देवी,आदि लोगों को वृद्धा एवं विधवा पेंशन का लाभ मिला।