सूर्य उपासना का डलिया महापर्व को लेकर सदर प्रखंड के बड्डीहा गांव भक्तिभाव में डूबा हुआ है।रविवार शाम स्थानीय तालाब घाट में अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। तालाब घाट में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसके पूर्व बाजे-गाजे के साथ गांव से डलिया निकाली गई। छठ मैया की भक्ति संगीत के बीच डलिया लेकर श्रद्धालु तालाब घाट पहुंचे। बताया गया कि पांच वर्षों के बाद डलिया महार्पव का संयोग लगता है, और व्रती पूरी नेक निष्ठा और नियम संयम के साथ इस महापर्व को मनाते हैं। इस महापर्व में भाग लेने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते हैं। डलिया महापर्व छठ महापर्व पर ही आधारित है। तीन दिवसीय सूर्य उपासना के इस महा पर्व को नहाय खाय के साथ शुरू किया जाता है। फिर खरना के दूसरे दिन अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया उदियमान भगवान को अर्घ्य अर्पित करने के बाद डलिया महापर्व व्रत का परण होगा।