गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत चुंजका पंचायत भवन में सोमवार को विजेता पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद एवं सी आई जितेंद्र प्रसाद ने नवनिर्वाचित मुखिया सावित्री देवी को शपथ ग्रहण कराया। साथ ही चुंजका पंचायत के सभी 15 वार्ड सदस्यों जिनमें चार पूरूष व 11महिला वार्ड सदस्यों को भी शपथ ग्रहण कराया गया।बाद में उप मुखिया का चुनाव कराया गया। जिसमें मोहम्मद शादाब अख्तर निर्विरोध उप मुखिया चुने गए।इसके बाद उप मुखिया को भी शपथ ग्रहण करा कर प्रमाण पत्र दिया गया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात सभी ने मुखिया, उप मुखिया व वार्ड सदस्यों को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम के उपलक्ष में मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र दास वह मुखिया सावित्री देवी ने अपने पंचायत के सभी लोगों को संबोधित कर धन्यवाद दीया और हमेशा पंचायत के लोगों का सेवा करने का भरोसा दिलाया। साथ में उप मुखिया ने भी लोगों को संबोधित किया।