बिष्णीटीकर में विधानसभा स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन
गावां प्रखंड स्थित बिष्णीटीकर में पूर्व विधायक के आवास पर भाकपा माले की विधानसभा स्तरिय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे।
बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा की सदस्यता व सम्मेलन पर विस्तार से चर्चा किया गया।बैठक में पार्टी नविनीकरण, सदस्यों का रेनुअल समेत संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक किसानों को पार्टी का सदस्य बनाने का कार्य करें। भाजपा के द्वारा किसानों पर भारी अत्याचार किया गया।शीघ्र ही प्रखंड व जिला स्तर पर किसानों का सम्मेलन आयोजित कर भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का भंडाफोड़ किया जायेगा।भाजपा सांप्रदायिक घ्रुवीकरण बनाकर सत्ता में पुनः आने का प्रयास कर रही है।05 मार्च को जिलास्तरीय कार्यकर्ता कंवेंशन में प्रखंड से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बैठक की अध्यक्षता जयंती चौधरी व संचालन कौशल्या दास ने की। बैठक में नागेश्वर यादव, मुन्ना राणा,रामेश्वर राय, मो. कयूम,अशोक मिस्त्री,रामजित मुर्मू,रामस्वरुप प्रसाद यादव,उमेश यादव, बालेश्वर यादव एवम भोला साव समेत कई उपस्थित थे।