चितरडीह गांव निवासी धीरन साव की 36 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। मंगलवार शाम तक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि सुनीता देवी नें अपने घर के बगल में पालतू जानवर बांधा था।जिसे खोलकर यह अपने घर ले जा रहे थी। इसी बीच जोरदार बारिश के बीच वज्रपात हो जाने से सुनीता देवी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बताया गया कि सुनीता देवी के पांच बच्चे हैं। घटना से गांव में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो उठा।