नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर शुक्रवार को ट्राफिक विभाग नें वाहन जांच अभियान चलाया।जिसमें कई टोटो को पकड़कर थाने भी ले जाया गया।यहां करीब 20 टोटो को पकड़ा गया है और खबर लिखे जाने तक करीब 10 का चालान काटा गया।हालांकि पूरे अभियान के दौरान कितने वाहनों का चालान कटा और कितने राजस्व की वसूली हुई इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।यह अभियान एसआई कृष्णकांत के नेतृत्व में चलाया गया।इस बाबत कृष्णकांत ने बताया कि आजकल नाबालिक लड़के टोटो चलाते हैं उसके कारण काफी परेशानी आती है। एक्सीडेंट भी हो जाता है और जाम की समस्या भी बनी रहती है।तो इसी को बंद करवाने के लिए यह अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रुप से गाड़ी के कागजात, लाइसेंस इंश्योरेंस,पोलूशन आदि की जांच की गई।