गांडेय प्रखंड क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव स्थित प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय में में शुक्रवार को एएनएम सुनीता सोरेन,बिटीटी सुखोदि बास्की, चेतना विकास एवं मंटू मुर्मू के पहल पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाया गया। बताया गया कि इस कैम्प में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर अपनी पारी आने का इंतज़ार कर पारी आने पर खुशी खुशी वैक्सीन लिया। बताया गया कि कुल 162 छात्र-छात्राओं ने वैक्सीन लिया। मौकें पर प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार उपाध्याय शिक्षक टिंकू प्रसाद वर्मा,सुगन मंडल, स्वेता कुमारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।