लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से उसरी जलप्रपात का जलस्तर अचानक काफी बढ़ गया है और पानी पूरे उफान के साथ गिरने लगा है। हालांकि यह दृश्य देखने में काफी मनोरम लग रहा है लेकिन वहीं खतरनाक भी साबित हो सकता है।लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट कर उन्हे हिदायत भी दे रहे है।












