जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा गुरुवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे और उप नगर आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया।असल में नगर निगम के उप नगर आयुक्त राजेश प्रजापति के छुट्टी में जाने के बाद निगम से संचालित योजनाओं और साफ-सफाई की स्थिति काफी दयनीये हो गई थी। जिसको लेकर उपायुक्त के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित सिन्हा को नगर निगम का प्रभार सौंपा गया। प्रभार पत्र मिलने के बाद रोहित सिन्हा ने अपना पद ग्रहण किया और नगर निगम के सिटी मैनेजर, कर्मचारियों के साथ बैठक करते हुए नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए।साथ ही सभी सिटी मैनेजर और कर्मचारियों को निर्देश दीया की सभी अपने अपने कार्यों को सही समय पूरा करे । जिनके लिए उनको टास्क दिया गया।साथ ही नगर निगम से चल रही योजनाओं की जानकारी भी इन्होंने ली। बैठक में अर्बन प्लानर मंजूर आलम, सिटी मैनेजर विशाल आनंद, श्याम किशोर महतो, रामकुमार सिन्हा, प्रदीप सिन्हा सहित कर्मचारी गण मौजूद थे।