डुमरी के बस स्टैंड के समीप अवैध रूप से चल रहे सहारा अल्ट्रासाउंड को गिरिडीह सिविल सर्जन एस एस मिश्रा सहित जिला से आई टीम ने सील कर दिया है। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है। आपको बताते चलें कि सहारा अल्ट्रासाउंड में बिना डॉक्टर के ही अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद सिविल सर्जन ने एक टीम बनाकर छापेमारी किया तो देखा कि बिना डॉक्टर के ही अल्ट्रासाउंड को चलाया जा रहा था। इसके बाद सिविल सर्जन ने अल्ट्रासाउंड जांच मशीन को सील कर दिया है। हालांकि अल्ट्रासाउंड संचालक ने कहा की डाँक्टर का तबियत खराब है दो दिन से नही आ पा रहे है वही सी एस के द्वारा इस तरह की छापेमारी अभियान से क्षेत्र में चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है