बेंगाबाद के चितमाडीह में शनिवार को दो बच्चियों के आपसी विवाद को लेकर दो गोतनी आपस भिड़ गई। मारपीट की घटना में दोनों गोतनी गंभीर रूप से घायल हुई है। इसमे शंभु यादव की पत्नी रिना देवी का सिर फट गया है। इलाज के लिए उसे बेंगाबाद के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना बेंगाबाद पुलिस को दे दिया गया है। बताया जाता है कि रिना देवी की बेटी मनीषा कुमारी और फुलवा देवी की पुत्री सोनम कुमारी दोनों स्कूल गई थी। खेल खेल में दोनों बहने आपस में झगड़ा कर लिया। दोनों बच्चियों ने अपनी अपनी मां से इस बात की शिकायत की। बच्चियों की शिकायत को लेकर दोनों बच्चियों की मां आपस भिड़ गई, और मार पीट कर लिया। इस घटना में दोनों गोतनी घायल हुई है। जिसमे से एक को ज्यादा चोटें आई है।