भरकट्टा निवासी बिजली देवी और रूबी देवी को इसके सुसराल वालो ने ही मारपीट कर घायल कर दिया।बुधवार को इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि दोनों महिला आपस में गोतनी है।बिजली देवी नवीन माली की पत्नी है वही रूबी देवी विजय माली की पत्नी है।आरोप है कि इन दोनों के पति शराबी हैं और शराब के नशे में ही उन्होंने घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इनके साथ मारपीट की।जिससे दोनों घायल हो गई।जिसके बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मार पीट का आरोप सुरेश माली, अशोक माली, रामेश्वर माली आदि पर लग रहा है।