सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर दुखिया मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में भक्तो की भीड़ उमड पड़ी। भक्तों ने श्रद्धा भाव से बोल बम का जयकारा लगाते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि और निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक भगवान शिव की पूजा अर्चना को लेकर भीड़ उमड़ी हुई थी। एक तरफ शिव भजन भक्तों का उत्साह बढ़ा रहा था। वहीं दूसरी तरफ बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे से शिव मंदिरों में गूंज रहे थे।
जिला मुख्यालय के बाबा दुखियां महादेव में पूजा अर्चना से पहले भक्तो ने उत्तरवाहिनी में स्नान किया। इस दौरान बाबा दुखहरण नाथ में भक्तो की लंबी लाइन लगी हुई थी। भक्त बोलबम का जयकारा लगाते हुए बाबा भोल का जलाभिषेक कर अराधना की। वहीं शहर के बरगंडा स्थित विश्वनाथ मंदिर, पुरातन शिवालय,पचम्बा नर्मदा धाम समेत शहर और ग्रामीण इलाके के शिव मंदिर में अहले सुबह से ही भक्तो की भारी भीड़ लगी हुई थी। भक्तों ने पूरे आस्था और श्रद्धाभाव के साथ नीलकंठ महादेव के साथ माता पार्वती और नंदी महाराज की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना और जलाभिषेक का दौर दिन भर जारी रहा। इस क्रम में सभी शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था










