नए साल के आगमन के साथ ही ठंढ झारखंड के सभी राज्यों में बढ़ गयी है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आई हैं। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मौसम विभाग की ओर से ठंड के मौसम में बच्चों और बुजुर्गाें के सेहत पर विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है।