गिरिडीह के धनवार के आदर्श कॉलेज में विनोभा भावे यूनिवर्सिटी के तीन दिवसीय युवा महोत्सव की शुरुवात गुरुवार को धनवार बाजार में रंग यात्रा निकाल कर किया गया। इस दौरान रंग यात्रा को आदर्श कॉलेज के प्रिंसिपल बिमल कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीन दिवसीय युवा महोत्सव में मेजबान टीम आदर्श कॉलेज धनवार समेत विनोबा भावे यूनिवर्सिटी के 20 से अधिक कॉलेज के स्टूडेंट शामिल हो रहे है। और गुरुवार को अलग अलग कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा रंग यात्रा निकाल कर किया गया। इस दौरान कई कॉलेजों के स्टूडेंट्स झारखंड की संथाली संस्कृति से जुड़े कलाकृतियों के साथ रंग यात्रा में शामिल हुए। धनवार के पुनीत राय स्टेडियम से निकल कर इस दौरान रंग यात्रा पूरे धनवार बाजार का भ्रमण किया। जबकि लाल बाजार में युवा महोत्सव के इस रंग यात्रा में शामिल स्टूडेंट्स झारखंडी संस्कृति पर डांस करते दिखे। मेजबान टीम आदर्श कॉलेज धनवार के स्टूडेंट्स ने झारखंड की कृषि संस्कृति करम और अखरा से जुड़ा कलाकृतियों के साथ रंग में शामिल हुए। जबकि कोडरमा के ग्रीजली कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भगवान बिरसा मुंडा से जुड़ा कलाकृति के साथ निकले। और नाव में सर्वधर्म पुजारियों के साथ धनवार में प्रदर्शन करते दिखें। इसी तरह बगोदर के घांघरा कॉलेज, चतरा मॉडल कॉलेज, साइंस सेंटर बगोदर समेत कई अन्य कॉलेज के स्टूडेंट्स रंग यात्रा में शामिल दिखे। इसके बाद आदर्श कॉलेज परिसर में युवा महोत्सव का शानदार आगाज हुआ।