80 के दशक में देश का एक कोना पूरी तरह जल रहा था। अपने ही देश के हिंदुओं को काटा जा रहा था। कश्मीर में निवास करने वाले कश्मीरी पंडितों के साथ जो अत्याचार हुआ था, जिस प्रकार बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों का कत्लेआम किया गया वो दृश्य वाकई बेहद मर्माहत करने वाला है। तत्कालीन केंद्र सरकार ने जानबूझकर कश्मीर के मुद्दे को दबाया था। जेहाद के नाम पर जो अत्याचार कश्मीर में किया गया उस सच्चाई को प्रस्तुत करने वाली मूवी देश के हर इंसान को देखना चाहिए। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी द्वारा धारा 370 को हटवाना कश्मीरी पंडितों के हुए कत्लेआम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के समान है।
उक्त बातें भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने दर्ज़नों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सिनेमा हॉल से निकलते ही मीडिया को संबोधित करते हुए कहा। गिरिडीह स्थित स्वर्ण चित्र मंदिर में चल रहे द कश्मीर फ़ाइल मूवी को देखने हेतु सुरेश साव के नेतृत्व में जिला परिषद उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, प्रदीप शर्मा, रागिनी लहेरी, गिरिडीह पूर्वी मंडल के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मध्य मंडल के अध्यक्ष अनिल वर्मा, नगर के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी मोतीलाल उपाध्याय, प्रदीप राय, पंकज गुप्ता, विशाल गुप्ता, किशोर साव, बिरेन्द्र वर्मा, ओमप्रकाश मंडल, मनोज संगई, रूपेश वर्मा, गंगाधर साव, सुरेश शक्ति, प्रवीण सिन्हा, सुमित साव समेत लगभग 5 दर्जन लोग शामिल थे।