झारखण्ड – बिहार में महापर्व छठ काफी धूमधाम से मनाया जाता है साथ ही इस पर्व के सारे नियम बहुत ही आस्था और श्रद्धा के साथ निभाए जाते है। छठ महापर्व भगवन सूर्य को समर्पित है। इस बार छठ महापर्व की शुरुआत कल से यानी शुक्रवार से शुरू हो रही है। छठ में व्रती महिलाएं 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। ज्योतिष के अनुसार छठ पर्व के तीसरे दिन शाम 5 बजकर 22 मिनट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। चौथे दिन 20 नवंबर को सुबह 6 बजकर 39 मिनट पर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।