किसान मंच ने नगर थाना प्रभारी गिरिडीह के खिलाफ मंगलवार को झंडा मैदान में धरना- प्रदर्शन किया।इस दौरान बिना घूस लिए रिसीविंग में हस्ताक्षर नहीं करने एवं जेरॉक्स मशीन खराब होने का बहाना बनाकर अभिलेखागार के पदाधिकारी कर्मचारी द्वारा खतियान के लिए किसानों को घूस देने के लिए विवश करने का भी विरोध जताया गया।धरने को संबोधित करते हुए किसान मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि रजिस्टर टू फाड़ने जैसे संगीन अपराध के मामले में भी जब अभिलेखागार के प्रभारी पदाधिकारी सत्य प्रकाश पर नगर थाना प्रभारी प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रहे हैं। ऐसे परिस्थिति में अभिलेखागार के पदाधिकारी- कर्मचारी का मनोबल बढ़ना स्वाभाविक है और यही कारण है कि रिसीविंग पर हस्ताक्षर करने के एवज में भी हजार हजार रुपए रिश्वत मांगे जा रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष बीरबल टुडू ने कहा कि उपायुक्त को यह बताना चाहिए कि रिसीविंग पर हस्ताक्षर करने के लिए अभिलेखागार के लोगों को कितना रिश्वत देना पड़ेगा।धरना के पश्चात किसान मंच के सदस्यों ने झंडा मैदान से टॉवर चौक तक भारी बारिश में भींगते हुए प्रदर्शन किया।इस धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष हदीश अंसारी ने किया तथा संचालन सचिव विजय सिंह ने किया।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष नबी अंसारी, मौजा कमिटी अध्यक्ष दासो मुर्मू, हेमलाल सिंह, कुंजल कुम्हार, जब्बार मियां, सरजू हांसदा, सुन्दर मुर्मू,अख्तर खान, बीरबल टुडू, जब्बार मियां, देवचन्द्र यादव, मुस्लिम अंसारी, सुन्दर मुर्मू, हदीश अंसारी, रोहित यादव, आफताब आलम अंसारी, प्रियंका देवी, कौशल्या देवी सकून देवी, गंगाधर यादव सहित कई कई किसान उपस्थित रहे।