गिरिडीह में तापमान लगातार गिरती जा रही है और शीतलहर चलना शुरू हो गयी है। बुधवार को गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था जिससे सुबह और शाम अत्यधिक ठण्ड महसूस की गयी थी। मौसम विभाग के अनुसार आज के तापमान की बात करें तो आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री होगा। ठण्ड को देखते हुए भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने नगर निगम से शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर अलाव लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ठंड लगातार बढ़ रही है. इससे आम अवाम को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर मजदूरों को ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में इन समस्याओं को देखते हुए नगर निगम को अलाव की व्यवस्था करानी चाहिए।