गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि के बी इंटरनेशनल स्कूल कोडरमा में 26 और 27 मार्च को हुए प्रथम महिला राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के भी सात खिलाड़ी भाग लेने कोडरमा गए थे।
उन्होंने बताया कि एक बार फिर गिरिडीह के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराते हुए 7 में से 6 खिलाड़ीयो ने 3 स्वर्ण सहित कुल 6 पदक जीतने में सफल हुए ।
इससे गिरिडीह के सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है और सभी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
पदक जीतने वालों में कृतिका बर्मन, काव्या और नव्या सिंह को स्वर्ण पदक, अर्पिता स्वर्णकार ने सिल्वर पदक तथा पल्लवी और तनीषा ने कांस्य पदक जितने में सफल रही।
उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी कृतिका बर्मन ,काव्या सिंह और नव्या सिंह अब प्रथम महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेगी।
महासचिव अमित स्वर्णकार ने उनके कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय को बहुत-बहुत बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और यह विश्वास जताया कि अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराने में सफल होगी और इन खिलाड़ियों को गिरिडीह वापस आने पर गिरिडीह ताईक्वांडो संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।