गांडेय के जोराआम में स्वर्गीय चंद्रशेखर पाठक उर्फ बबलू पाठक की प्रथम पुण्यतिथि के मौकें पर गुरुवार को सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए। एवं स्वर्गीय पाठक के प्रतिमा पर मालार्पण कर प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात गांडेय क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने बारी बारी से इनके प्रतिमा पर मालार्पण किया।
मालूम हो कि बीते साल 21 अप्रैल को कोरोना के चपेट में आने से समाजसेवी पाठक का असमय निधन हो गया था। इस कार्यक्रम के दौरान सूबे के प्रथम मुख्यमंत्री श्री मरांडी ने स्वर्गीय पाठक के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किये। वे स्वर्गीय पाठक के कुशल व्यवहार एवं कुशल जीवन को लेकर कह रहे थे कि चंद्रशेखर पाठक व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। कोरोना से उनकी असमय मौत होना लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। बबलू पाठक में सम्पूर्ण गुण समाहित थे, उनके जैसा कुशल व्यवहार हर व्यक्ति में नहीं हो सकता। उनकी मौत से जो जगह रिक्त हुआ है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। उन्होंने यह भी कहा कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके मधुर संबंध थे। समाज के सभी वर्गो में उनकी पकड़ थी। वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल होते रहते थे। इस कारण से सभी के चहेते थें। वहीं मौकें पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी बारी बारी से स्वर्गीय पाठक के कुशल व्यवहार व कुशल जीवन का गुणगान किया। इस समारोह के मौकें पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष यदुनन्दन पाठक, गांडेय के निवर्तमान प्रमुख मनीषा पांडेय,गांडेय पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार,आजसू केंद्रीय सचिव अर्जुन बैठा,महादेव दुबे, कारू पाठक,महेंद्र प्रसाद वर्मा,समाजसेवी सह सेवानिवृत्त शिक्षक हाजी उस्मान अंसारी,हरि मंडल,दिनेश वर्मा,प्रकाश यादव सहित सैकड़ों गणमान्य एवं आमलोग उपस्थित रहें।