गांडेय क्षेत्र के अहिल्यापुर गांव में रवानी टोला में लखन रवानी के यहाँ बड़े ही धूमधाम से सूर्यजाही पूजा आयोजित की गई। जिसमें नीचे टोला के रवानी समुदाय के लोग पूजा संपन्न कराने में श्रद्धा भाव से लगें हुए थें। बताया गया कि इनके यहाँ करीब 12 वर्ष बाद सूर्यजाही पूजा आयोजित की गई है। इस दौरान रवानी टोला की महिलाओं एवं पुरुषों ने उपवास कर गाजे-बाजे के साथ नावा पोखर में स्नान कर सूर्यदेव को अर्ध्य दिया। यहां पुरोहित केलू मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई। दूसरे दिन इनके यहाँ 7 बकरों की बलि दी गई। बताया जाता है कि इस पर्व का अलग ही महत्व है। लोग मन्नत पुरी होने पर बकरे की बलि देकर सूर्यजाही पर्व मनाते हैं।