गिरिडीह विधायक सुदिब्य कुमार सोनू ने शनिवार को हांडाडीह समेत सदर समेत सदर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया ।इस दौरान घाटों पर साफ सफाई और कई अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी पाई गई।इसलिए हर छठ घाट में एक एक हाई मास्ट लाइट अपने विधायक कोटे से देने की घोषणा की ।
छठ घाटों के अलावा सिकदारडीह पंचायत के हंडाडीह गांव में ग्रामीणों द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया ।और मंदिर के प्रांगण में ईनसे पानी की सुविधा देने आग्रह किया।जिस पर विधायक नें एक डीप बोरिंग तथा मोटर पंप एवं पाइप लाइन के साथ एक टंकी देने की घोषणा की।साथ ही एक हाई मास्ट लाइट स्थापित करने की घोषणा भी की।इस दौरान विधायक नें कहा कि 1 महीने के अंदर ये तीनों काम हो जायेंगे।
बताया गया कि पुराना पुल के पास छठ घाट, प्रोफेसर कॉलोनी छठ घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट,मानसरोवर तालाब आदि का निरीक्षण विधायक के द्वारा किया गया। मौके पर जेएमएम नेता अजीत कुमार पप्पू , गौरव कुमार , रॉकी सिंह , प्रदोष कुमार, गोपाल शर्मा , सुमित कुमार , अनिल राम , अभय सिंह ,राकेश रंजन, राकेश सिंह, टुन्ना, राहुल कुमार, रवि , अशोक राम, प्रमिला मेहरा, विवेक सिन्हा, दिलीप रजक, सुशील कुमार, अभिषेक, सचिन, आनंद मिश्रा,महताब मिर्जा, सईद अख्तर आदि लोग मौजूद थे ।












