तीसरी के खिजुरी निवासी महेंद्र यादव और इनकी पत्नी और बेटी को सौतेले भाइयों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार को तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि महेन्द्र यादव के पिता ने दो शादी किया है।उनकी पहली पत्नी से महेंद्र यादव और दूसरी पत्नी से तीन पुत्र है। जमीन का बंटवारा हो जाने के बाद महेन्द्र यादव ने जब अपने जमीन पर काम लगाया तो तीनों सौतेले भाई वहा पहुंचकर निर्माण कार्य को बंद करने को कहा और अपना जमीन बताते लगा। साथ ही महेन्द्र यादव को भागने के लिए भी कहा गया। इसी दरमियान तीनों सौतेले भाइयों ने इन पर हमला कर दिया। जिसमें ये घायल हो गए। बीच बचाव करने गई पत्नि और इनकी छोटी बच्ची के साथ भी मार पीट किया गया।