महाराष्ट्र के जालना में आयकर विभाग ने एक स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान हीरा-जवाहरात समेत करीब 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति बरामद की है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग ने विगत एक से आठ अगस्त के दौरान जालना के स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारियों को हीरा-जवाहरात और बेशकीमती सामानों के साथ करीब 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है।












