सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को पीरटांड के मधुबन पहुंचे और दिशोम मांझीथान में पूजा अर्चना की। साथ में इनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजुद थी। दोनों ने साथ में दिशोम मांझीथान में पूजा अर्चना की।इस दौरान मांझीथान में मुख्य पुजारी सुधीर बास्के सहित संथाली समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सुबे के मुखिया हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का स्वागत किया। इस क्रम में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा समेत कई प्रमुख लोग मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।