गिरिडीह के सरिया बाजार स्थित सरिया गुरुद्वारा में शुक्रवार को सिखो के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहिदी दिवस मनाया गया। इस दौरान कीर्तन व सतनाम वाहेगुरु के स्वर से पूरा महौल भक्तिमय हो उठा।
इस बाबत सरिया गुरुद्वारा कमिटि के प्रधान सरदार मनोहर सिंह बग्गा व ज्ञानी हरविंदर सिंह ने कहा की गुरु अर्जुन देव सिक्खों के पांचवें गुरु थे। आज यानी 3 जून को गुरु अर्जुन देव का शहादत दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। गुरु अर्जन देव जी गुरु परंपरा का पालन करते हुए कभी भी गलत चीजों के आगे नहीं झुके। उन्होंने शरणागत की रक्षा के लिए स्वयं को बलिदान कर देना स्वीकार किया। लेकिन मुगलशासक जहांगीर के आगे झुके नहीं। वे हमेशा मानव सेवा के पक्षधर रहे। सिख धर्म में वे सच्चे बलिदानी थे। उनसे ही सिख धर्म में बलिदान की परंपरा का आगाज हुआ था।
मौके पर सरिया गुरुद्वारा कमिटि के सिमरन सिंह,विशाल गंभीर,संजय सलूजा,विक्की आजमानी,मन्नु चावला,जितेंदर मखिजा,मोनू मखिजा,
विक्की चावला,आकाश जूनेजा,विक्की सोनी,टिंकू सोनी,सन्नी सलूजा,सैंकी सोनी आदि मौजूद थे