पपरवाटांड़ स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में मंगलवार को एसपी दीपक कुमार शर्मा ने यातायात पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ बैठक की। इस दौरान नए वर्ष के आगमन को लेकर एसपी ने यातायात पुलिस पदाधिकारी जवानों सहायक पुलिस और टाइगर मोबाइल पुलिस को अलर्ट मोड में रहने का दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था कायम रहे और सभी पिकनिक स्पॉटों पर सुरक्षा व्यवस्था बना रहे उस दिशा में कार्य करनी है। इस बाबत एसपी शर्मा ने बताया कि नए वर्ष के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सैलानियों और लोगों की सेवा में तत्पर है। दिसंबर माह की शुरुआत हो चुकी है और अब कुछ ही दिन में पिकनिक स्पॉटों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ेंगी। ऐसे में शहरी क्षेत्र में भी लोगों की भीड़ बढ़ेगी। इसको ध्यान में रखते हुए जाम की समस्या उत्पन्न ना हो और शहरी क्षेत्र के अलावे पिकनिक स्पॉट में भी सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे उसको लेकर पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ बैठक की गई। बैठक में उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। एसपी ने कहा की वाहन चालकों को पहले यातायात नियमों का पाठ पढ़ाए। इसके बावजूद भी नियमों का उल्लंघन करता है तो वैसे चालकों पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नए साल के आगमन को लेकर पेट्रोलियम व्यवस्था भी बढ़ाई जाएगी। मौके पर ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ सहायक पुलिस जवान और टाइगर मोबाइल के पुलिस मौजूद थे।












