आज भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह नगर के नगर सहसंयोजक समीर दीप ने अपना जन्मदिन गिरिडीह के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच जाकर केक काटकर एवं उनका आशीर्वाद लेकर अपना जन्मदिन मनाया।साथ ही जन्मदिवस के अवसर पर वृद्धजनों के बीच केक,बिस्किट समोसा मिठाई भूजिया आदि का पैकेट बांटकर धुमधाम से मनाया ।मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रो विनीता ने कहा कि हमलोगों का यह प्रयास रहता है कि जरुरत मंद एवं बुजुर्गों के चेहरे पर ऐसे आयोजनों के द्वारा खुशियां लाने का प्यास किया जाता है,ताकि जो वृद्ध अपने परिवार से दुर हैं उन्हें थोडी सी खुशियां बांटी जाय।इसलिए आज हमसबने मिलकर समीर दीप का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया।मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिन्दर सिंह बग्गा,भाजपा एस सी मोर्चा के जिला महामंत्री प्रकाश दास,सुमित सिन्हा ,अमित पासवान ,ज्योति शर्मा ,सावित्री देवी आदि लोग मौजुद थे।










