नगर थाना क्षेत्र के अफसर कॉलोनी निवासी शक्ति पासवान सड़क दुर्घटना में सोमवार को कोलडीहा के पास बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां इसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि शक्ति पासवान किसी काम से कोलडीहा की तरफ गए हुए थे। वापस आने के दौरान किरण पब्लिक स्कूल के आसपास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बुरी तरह घायल हो गए। वहीं टक्कर होने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।