आज दिनांक 27 सितंबर 2022, को मजदूर संगठन समिति, गिरीडीह शाखा की ओर से शहीद आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। एस पी कोठी स्थित भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित लोगों ने , इंकलाब जिंदाबाद, भगत सिंह अमर रहे, पूंजीवाद मुर्दाबाद, साम्राज्य वाद, मुर्दा वाद के नारे लगाए। इस अवसर पर, संगठन के नेता बिरजू प्रसाद ने कहा कि, देश में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। आर्थिक स्थिति चौपट है। बाजार वाद हावी है। शहीद ए आजम भगत सिंह स्मारक समिति के सह संयोजक देव शंकर मिश्र ने कहा सरकार, सरकारी संस्थाओं, तथा कल कारखानों को निजी कम्पनियों को बेच रही है । जो सही नहीं है। महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार कुछ पूंजी पति मित्रों को मदद कर रही है। मजदूर संगठन समिति के अध्यक्ष हुलास रॉय ने कहा कि, सरकार भगत सिंह के विचारों के खिलाफ काम कर रही है। मजदूर विरोधी नीतियां ला रही है। समाजिक कार्यकर्ता रामदेव विश्व बंधु ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक है। समाजवादी विचार धारा से ही देश विकसित होगा। सभा में उपस्थित, कन्हाई पांडेय, अमित यादव, वनेश्वर, सुनीता देवी, नीता कुमारी, सुखदेव, मंजू देवी, पारो देवी, सेमिया देवी, लखन कोल्ह, किशोर राय, गुलाब कोल्ह, कोशल साव, तुलसी तुरी, भिखारी राय, लेखों साव, अरविंद टुडू, शक्ति साव, रंजित राय, धनेश्वर कोल्ह, दिलचंद कोल्ह, मुगिया देवी, और बिनोद मारिक आदि ने भी अपने विचार रखे।