नई दिल्ली में आयोजित किया गया इंडियन अचीवर्स अवार्ड का दूसरा संस्करण, श्रुति हसन के साथ साथ कई हस्तियों को किया गया सम्मानित
17 जनवरी को दिल्ली के विज्ञान भवन में खेल, युवा मामले और सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने श्रुति हसन को अचीवर्स अवॉर्ड से समान्नित किया है । श्रुति हसन के साथ साथ कई सारे लोगो को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है । इंडियन अचीवर्स अवार्ड विभिन्न क्षेत्रों से राष्ट्र की सेवा के लिए आगे आने वाले नागरिकों के प्रयासों और समर्पण को स्वीकार करने और पहचानने के लिए एक प्रतिष्ठित भारतीय राष्ट्रीय पुरस्कार है। “श्रुति ने मनोरंजन उद्योग में सफलतापूर्वक 15 साल पूरे कर लिए हैं। एक अभिनेता और गायिका होने के अलावा, श्रुति के परोपकारी कार्य और मुद्दों के लिए उनके जुनून ने उन्हें पुरस्कार के लिए आदर्श विकल्प बना दिया। श्रुति WWF ( वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर) की ब्रांड एंबेसडर हैं ।
इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं के नाम –
1. परम वीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा
2. मेजर ध्यानचंद, खेल, (मरणोपरांत)
3. पद्मा भूषण, देवेंद्र झाझरिया, खेल
4. भूषण कुमार दुआ, संस्कृति
5. यशस्वी यादव आईपीएस, समाज कल्याण
6. दर्शन कुमार, संस्कृति
7. श्रुति हसन, संस्कृति
8. सीमा सिंह, समाज कल्याण
9. विजेंदर सिंह, खेल
10. पद्मा श्री, आलोक मेहता, समाज कल्याण
11. सीए पवन कुमार पटोदिया, खेल
12. पद्मा श्री, सुधा सिंह, खेल,
13. रवि भटनागर, समाज कल्याण
14. सत्यनारायण, खेल
15. प्रतीक गौरी, समाज कल्याण
16. डॉ. सोहिनी शास्त्री, समाज कल्याण
17. सुबोध गुप्ता, व्यवसायी
18. बाला वी कुट्टी, व्यवसायी
19. चंदन पराशर, समाज कल्याण
20. मनस्वी सिंह, व्यवसायी
21. निक बहल, संस्कृति
22. उमेश कुमार शर्मा, समाज कल्याण
23. डॉ. निखिलेश तिवारी, व्यवसायी
24. डॉ. तनुज भाटिया, स्वास्थ्य देखभाल
25. डॉ. बिपिन सुले, शिक्षा
26. आर विष्णु प्रसाद, नवाचार
27. मीनल गोस्वामी, व्यवसायी
28 डॉ संकल्प जैन, स्वास्थ्य देखभाल
29. प्राची गर्ग, संस्कृति
30. अनिल सिंह चंदेल, संस्कृति
31. डॉ. संजय बी. चोर्डिया, शिक्षा
32. यूनिसन ब्रोकिंग सर्विसेज प्राइवेट। लिमिटेड, समाज कल्याण