मालूम हो कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के लिए मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद के लिए गांडेय मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल को संपन्न हो गया। और अब 25 व 26 अप्रैल को मुखिया पद हेतु स्क्रूटनी अंचलाधिकारी सफी आलम व वार्ड सदस्य पद हेतु स्क्रूटनी प्रखंड पदाधिकारी विजय कुमार के देखरेख में संपन्न हो रहा है। बताया गया कि 25 अप्रैल यानी स्क्रूटनी कार्य का पहला दिन कुल 145 मुखिया अभ्यर्थियों का स्क्रूटनी हुआ। जबकि वार्ड सदस्य अभ्यर्थियों के संबंध में बताया गया कि 17 पंचायतों के वार्ड सदस्यों का स्क्रूटनी पहला दिन संपन्न हो गया।