त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के लिए मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद के लिए गांडेय मुख्यालय में नामांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल को संपन्न हो गया। जिसमें मुखिया पद के लिए 221 एवं वार्ड पद के लिए 707 यानि दोनों मिलाकर कुल 928 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। जिसमें मुखिया पद हेतु कुल 221 प्रत्याशी और वार्ड सदस्य पद हेतु 707 प्रत्याशी शामिल था। जिसको लेकर 25 व 26 अप्रैल को मुखिया पद हेतु स्क्रूटनी कार्य निर्वाची पदाधिकारी अंचलाधिकारी सफी आलम व वार्ड सदस्य पद हेतु स्क्रूटनी कार्य निर्वाची पदाधिकारी प्रखंड पदाधिकारी विजय कुमार के देखरेख में चल रहा था। जो 26 अप्रैल यानी स्क्रूटनी कार्य का दूसरा दिन मंगलवार को संपन्न हो गया। बताया गया कि 221 मुखिया प्रत्याशियों में से स्क्रूटनी के तहत दो प्रत्याशी का नामांकन रद्द हुआ है,जिसमें एक उदयपुर पंचायत प्रत्याशी सविता मुर्मू एवं दूसरा ताराटांड़ पंचायत प्रत्याशी आशा देवी शामिल हैं। एवं खबर संकलन किये जाने तक वार्ड सदस्यों की स्क्रूटनी का रिपोर्ट नहीं मिल पाया था।