गावां प्रखंड स्थित डीपीएस स्कूल के पास बरनवाल समाज की महिलाओं ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर सावन महोत्सव मनाया।
इस महोत्सव में बरनवाल समाज की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया, महिलाएं हरे वस्त्र पहनी हुईं थीं। बरनवाल महिला समिति की अध्यक्ष निक्की वर्णवाल ने बताया कि सावन महीने का प्रकृति और आध्यात्मिक तौर पर अलग ही महत्व है, इस महीने में पूरी प्रकृति हरे रंग से श्रृंगार करती है, तो भगवान शिव की इस महीने में विशेष पूजा अर्चना भी होती है।
महोत्सव में उल्लास का वातावरण था, हरे वस्त्रों में सजी धजी महिलाएं विशेष आकर्षण का केन्द्र बनीं हुुई थी। समारोह स्थल को भी इस महोत्सव के लिये खास तौर पर सजाया संवारा गया था। इस कार्यक्रम में महिलाएं हरे-हरे परिधान में शामिल हुई, सावन महोत्सव में नृत्य, सांस्कृतिक, कुर्सी रेस जैसे कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मनोरंजन के अलावा कार्यक्रम में समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का संगठन कैसे कार्य करे और नारी सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर बबली बरनवाल, नीलम बरनवाल, उषा देवी, रेखा देवी, ज्योति देवी, किरण देवी, रंजीत बरनवाल, निक्कू बरनवाल, सुबोध बरनवाल, अनिरुद्ध बरनवाल, ललन बरनवाल, सुधीर भास्कर, मंटू बरनवाल, ब्रजेश बरनवाल, सुनील बरनवाल समेत दर्जनों बरनवाल समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।