नगर थाना क्षेत्र के चूड़ी मुहहला का रहने वाले मोहम्मद वसीम को इसके ससुर ने मारपीट कर घायल कर दिया।घायल अवस्था में रविवार को इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि मोहम्मद वसीम का विवाह कुछ साल पहले हुवा था।इसका इसकी पत्नी से विवाद चल रहा है।मामला कई बार थाने तक पहुँचा है।इसी विवाद को लेकर मोहम्मद वसीम का ससुर मोहम्मद मिनहाज पहले उसके साथ गाली गलौज किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।घटना में वसीम घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया कि उसकी पत्नी मायके में रहती है और उसका खर्च लगातार यह उठा रहा है। घटना को लेकर नगर थाने में आवेदन दिया गया है।