सरिया थाना क्षेत्र के नगर केसवारी गांव स्थित सिमरा टोला में ससुर ने बहू की टांगी से वार कर हत्या कर दी। सोमवार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एतवारी मंडल ने घरेलू विवाद को लेकर अपनी पुत्रवधू खिरिया देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी एतवारी मंडल तथा उसकी पत्नी अमिया देवी को पुलिस नें गिरफ्तार कर सरिया थाना ले आयी। बताया जाता है कि मृतका खिरिया देवी के पति मनोज मंडल मुंबई में मजदूरी करने गया हैं।