धनवार प्रखंड क्षेत्र के दरियाडीह निवासी सतीश यादव की गुरुवार रात तड़के वज्रपात होने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात में अपने भाई राजकुमार यादव और एक मजदूर के साथ में अपने ईट भट्ठा को त्रिपाल से ढकने गए थे। ठीक उसी समय वज्रपात के चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई वहीं उनके भाई राजकुमार यादव सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई l बता दें कि सतीश यादव युवा समाजसेवी थे और गरीब लोगों की आवाज थे और बीते दिनों में उन्होंने गरीब-गुरबों की आवाज की लड़ाई लगातार लड़ रहे थे।वह एक गरीब घर से निकल कर के पूरे क्षेत्र में एक सामाजिक योद्धा के रूप में पहचान बना चुके थे। लेकिन अचानक इस प्राकृतिक घटना में उनकी मौत हो गई जिससे हर किसी का आंख गमगीन था धनवार हाईस्कूल मैदान से गांधी चौक होते हुए उनके पैतृक आवास दरियाडीह तक हजारों की संख्या में लोगों ने शव यात्रा में भाग लिया जिससे उनके प्रसिद्धि का पता चला। लोगों ने नारे भी लगाए सतीश यादव अमर रहे ! जब तक सूरज चांद रहेगा- सतीश यादव अमर रहेगा ! सहित कई सरीखे नारे लगाए गए l वहीं उनके गांव के श्मशान घाट में उनका दाह संस्कार किया गया l
पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने परिजनों को सांत्वना देते हुये हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया l मौके पर राजद नेता कुंदन कुमार यादव, इंनौस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव,माले नेता विनय संथालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरदीप निराला, गांवां प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव, तीसरी सह सचिव छोटी यादव, विजय यादव ,देवरी प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश पुजारी, लवकुश यादव, जमुआ प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष निरंजन यादव, जिला संगठन मंत्री विकास यादव ,बेंगाबाद प्रभारी छोटे लाल यादव ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित कुमार यादव ,अधिवक्ता श्याम सुंदर कुमार यादव ,धनवार प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक यादव ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शत्रुघन यादव ,मीडिया प्रभारी विकास यादव,जिला सचिव इंद्रदेव यादव,सुरेश यादव, शंकर पासवान,आजसू नेता शंकर पासवान,भाजपा नेता चंद्रशेखर यादव, दिगंबर यादव सहित सैकड़ों लोग लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया l