गावां प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नाली का पानी मुख्य सड़क पर बहानेवाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई।जनप्रतिनिधियों ने मुख्य पथ पर भ्रमण कर घर के आसपास व सड़क को साफ सुथरा रखने का आग्रह किया।
मौके पर पूर्व मुखिया मो. शब्दर अली, उप मुखिया राजेश कुमार गुप्ता, पंसस राहुल कुमार एवम मो. इफ्तेखार एलम संतोष भक्त समेत कई उपस्थित थे।