चकई चतरो मुख्य मार्ग स्थित बरवाडीह मोड़ चतरो के पास मंगलवार आधी रात को हुए सड़क हादसे में 4 लोग घायल हो गए घायलों में से एक को बुधवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गयं कि चकाई तरफ से आ रहे लीची लोडेड पिकअप वैन मंगलवार की देर रात करीब 1 अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट के खंभे को तोड़ते हुए एक घर के दीवार तोड़ कर अंदर घुस गई। जिससे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घादलों की पहचान समस्तीपुर निवासी रामशरण पासवान व बेगूसराय बिहार निवासी सुरेश सिंह,चंदन सिंह और रंजन कुमार सिंह के रूप में हुई ।जिसमे से चंदन सिंह की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और इसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया। वहीं रामशरण सिंह भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए।हैं जिसे गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया। वही 2 को सामान्य चोट लगी।सभी घायलों के बारे में बताया जाता है कि सभी श्री शिवशंकर आदर्श रामलीला मंडल ग्राम गरय,थाना मंसूर चक जीला बेगूसराय बिहार से देवरी प्रखंड के चतरो रानी पोखर स्थित पुत्र दयानी मंदिर में हो रहे शिवशक्ति महायज्ञ में रामलीला का प्रोग्राम करने आए हुए थे।सभी लोग प्रोग्राम समाप्ति के बाद रात करीब एक बजे खाना खा रहे थे। इसी बीच चकाई तरफ से लीची लोडेड तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर घर के दीवार में जोरदार ठोकर मार दिया।जिसके दीवार गिर गया और ये चारो लोग घायल हो गए।वहीं उक्त वाहन चालक मौका पाकर घटना स्थल से फरार हो गया।