बिहार के जमुई निवासी 3 लोग चतरो फतेहपुर के पास सड़क हादसे के शिकार हो गए। घटना में दो लोगों की मौत हो गई।वहीं एक बुरी तरह से घायल हो गया। मंगलवार को दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया वहीं एक का इलाज भी सदर अस्पताल में चल रहा है।बताया गया कि शिवलाल मुर्मू,मनोज मुर्मू और लालमोहन मुर्मू बाइक से मेला देखने के लिए सोमवार को चकाई आया हुआ था।वापस लौटने के क्रम में चतरों फतेहपुर मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन से इनकी मोटरसाइकिल टकरा गई।धक्का मारने वाले वाहन को इसका चालक लेकर फरार हो गया। वाहन फरार हो गया।घटना में मनोज मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई ।वहीं शिवलाल मुर्मू की मौत सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में हो गई।जबकि तीसरा लालमोहन मुर्मू का पर टूट जाने से उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद सदर अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया।वहीं एक घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।