चुनाव डियूटी में बगोदर पहुंचे एसएसबी के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को सदर अस्पताल लाया गया।जवान का नाम विजय भारती है और वह दुमका जिले के शिकारीपाड़ा का रहने वाला था।गोली लगने के बाद ईसे बगोदर सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने ईसे मृत घोषित कर दिया। डा सुरेश चौधरी ने बताया कि जवान के सिर पर गोली लगी है।मृत अवस्था में उसे यहां लाया गया था।इधर घटना के बाद मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।बगोदर सीएचसी पहुंचे एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि घटना के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है।










