राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से उत्साहित एनएमओपीएस कर्मियों नें रविवार को टुंडी रोड पहुंचकर सदर विधायक के प्रति आभार प्रकट किया। इसके बाद अन्य कई जनप्रतिनिधियों के आवास पर भी जाकर उन्हें धन्यवाद दिया।यहां संगठन के जिला संयोजक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में सत्ता पक्ष के विधायक और संबंधित दलों के जिलाध्यक्ष को झारखंड सरकार और सूबे के सम्मानित हेमंत सोरेन द्वारा गत कैबिनेट में पुरानी पेंशन बहाली हेतु स्वीकृति को लेकर जनप्रतिनिधियों और जिला अध्यक्षों के निजी आवास पर जाकर एनएमओपीएस की टीम ने आभार जताया।इस दौरान सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय के विधायक डॉक्टर सरफराज अहमद, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा,राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष गिरेंद यादव आदि को उनके सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए जाने के प्रति आभार जताया।इस दौरान मिठाई खिलाकर, माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर इन जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में एनएमओपीएस के प्रांतीय महिला सचिव शमा परवीन, प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, जोनल संगठन सचिव इम्तियाज अहमद,जिला संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी, लिपिक राज्य संयोजक विकास सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र प्रसाद दांगी, सोशल मीडिया प्रभारी मिथुन राज,शिक्षक संघ के मोहम्मद अख्तर अंसारी,विनोद प्रसाद यादव, तबस्सुम जहां,माला लता मुर्मू, उमेश प्रसाद चौधरी, केदार यादव,विकास कुमार आदि लोग मौजूद थे।