अरगाघाट से पावर हाउस चौक की तरफ जाने वाले रास्ते में गुरुवार से ही दो पेड़ गिरा हुआ है। लेकिन 24 घंटे बाद भी इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं दिखा। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने किस से हो रही परेशानीयों को जाहिर किया।बताया गया कि रास्ते में पेड़ गिरे रहने से आने जाने वाले लोगों को हो रही काफी फजीहत हो रही है। बताया गया कि कल आए अंधी तूफान में इंद्रपुरी कॉलोनी के दो पेड़ बाउन्ड्री तोड़ता हुआ सड़क पर गिर गया।पेड़ गिरे हुवे काफी वक्त हो गया, लेकिन संबंधित महकमा को सूचना देने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।










